AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पेसिफिक उमरड़ा में क्वारंटीन कोरोना संक्रमित कैदी ने छठी मंजिल से किया भागने का प्रयास, चौथी मंजिले से फिसलकर नीचे गिरा

arln-admin by arln-admin
July 31, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur quarantine corona positive prisoner try to ran away and slipped from 4th floor of hospital


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के उमरड़ा स्थित पैसिफिक हॉस्पिटल से गुरूवार देर रात क्वारंटीन कोरोना संक्रमित कैदी ने भागने का प्रयास किया और इस दौरान फिसलने से वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उसके ज्यादा चोट नहीं आयी, पुलिस ने अब उसे ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।

डीएसपी राजीव जोशी ने बताया कि पिछले दिनों प्रतापनगर थाना पुलिस जोधपुर से सुनील विश्नोई नाम के एक आरोपी को वाहन चोरी मामले में गिरफ्तार कर लायी थी। यह आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला। इसी को पकड़ने के कारण इसके संपर्क में आए प्रतापनगर थाने के दो पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए थे।

इस कैदी को उमरड़ा स्थित पेसिफिक हॉस्पिटल (PIMS) में छठवीं मंजिल पर बने वार्ड में अन्य संक्रमित कैदियों के साथ क्वारंटीन किया हुआ था। गुरूवार देर रात इसने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से बाथरूम जाने का कहा। पुलिसकर्मी इसे बाथरूम लेकर गया तो कैदी ने बाथरूम की खिड़की से बाहर निकलकर पाइप के सहारे से नीचे उतरकर भागने का प्रयास किया। काफी देर बाथरूम से बाहर नहीं आने पर पुलिसकर्मी ने चेक किया तो यह खिड़की से निकलकर पाइप के सहारे उतरता दिखायी दिया। आरोपी पाइप के सहारे छठी से करीब चौथी मंजिल तक नीचे उतर गया था, तभी हाथ फिसलने से वह नीचे गिर गया। तब तक पुलिसकर्मी नीचे पहुंच चुके थे, जिन्होंने संक्रमित आरोपी को उपचार के लिए हॉस्पिटल भर्ती करवाया। अब उसे ईएसआई हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया हे।

Tags: #PrisonerQuarantineInPIMS#QuarantineCenterPIMSUdaipur#QuarantineCoronaPositivePrisonerRanAwayFromHospital#QuarantineCoronaPositivePrisonerSlippedFrom4THFloorOfHospitalBuilding#Udaipur#UdaipurPIMS

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .