उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर जिले के वल्लभनगर थानाधिकारी सुमेर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उदयपुर संभाग की आईजी बिनीता ठाकुर ने आदेश जारी किए हैं। मामला डोडा चूरा तस्करी के एक मामले में थानाधिकारी की मिलीभगत से संबंधित बताया जा रहा है।
आईजी बिनीता ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में थानाधिकारी सुमेर सिंह के खिलाफ गंभीर शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
निलंबन आदेश के अनुसार निलंबन के दौरान इंस्पेक्टर सुमेर सिंह का मुख्यालय डूंगरपुर पुलिस लाइन रहेगा। मतलब सुमेर सिंह को अब डूंगरपुर पुलिस लाइन रिपोर्ट करना होगा।


