AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना संकट के बीच केजरीवाल सरकार ने दी बड़ी राहत: 8 रुपये सस्ता हुआ डीजल

arln-admin by arln-admin
July 30, 2020
Reading Time: 1 min read
diesel cheaper in delhi cm kerjariwal redused diesel price 8 rupees


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। राजधानी में वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच राहत की खबर आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल सरकार ने राजधानी में कोरोना संकट के बीच डीजल का दाम घटाने का फैसला किया है। दिल्ली में डीजल पर सिर्फ 16 फीसदी वैट लगाया जाएगा। केजरीवाल सरकार की इस राहत के साथ ही दिल्ली में अब डीजल के दाम में 8.36 पैसे तक की कमी आएगी।

दिल्ली सीएम ने कहा कि दिल्ली में अभी 82 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डीजल बिक रहा है, अब 30 फीसदी से घटाकर 16 फीसदी वैट कर दिया गया है। इससे अब डीजल के दाम 8 रुपये तक कम होंगे, डीजल अब 73-74 पैसे का मिलेगा।

राज्य में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए किया ये फैसला : केजरीवाल

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि कैबिनेट ने राज्य में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए ये फैसला लिया है। दिल्ली में अब लोग काम पर लौट रहे हैं, माहौल सुधर रहा है और कोरोना के केस भी कम हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की ओर से ऐलान किया गया कि लगातार कारोबारियों और फैक्ट्री वालों ने उनसे इस बात की अपील की थी, ऐसे में अब सरकार की ओर से ये राहत दी जा रही है ताकि दिल्ली में कामकाज शुरू हो सके।

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के संकट और लॉकडाउन के बीच देश में कई दिनों तक लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। इस बीच दिल्ली में डीजल ने पहली बार 80 रुपये का आंकड़ा पार किया था, जिसपर काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि, केंद्र की ओर से कहा गया था कि दिल्ली में वैट काफी अधिक है इसलिए दाम ज्यादा लग रहे हैं। इस बीच अब राज्य सरकार की ओर से ये फैसला लिया गया है जो दिल्ली वालों के लिए राहत दे सकता है।

Tags: #DelhiCMArvindKejariwal#DelhiDieselPrice#DelhiDieselPriceCheaper

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .