AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बांसवाड़ा में सरपंच पति और वार्ड पंच 7000 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार: ईमित्र संचालक से ले रहा था घूस

arln-admin by arln-admin
July 30, 2020
Reading Time: 1 min read
acb trap banswada badganv sarpanch pati or ward panch


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांसवाड़ा,(ARLive News)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की प्रतापगढ़ यूनिट टीम ने गुरूवार को बांसवाड़ा के बड़गांव ग्राम पंचायत के सरपंच पति सेवालाल मीणा और वार्ड पंच दिलीप यादव को 7000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में सरपंच ललिता देवी को भी आरोपी बनाया है। आरोपी ईमित्र संचालक से यह राशि उसका बकाया बिल राशि 17176 के चैक पर हस्ताक्षर करने की एवज में 50 प्रतिशत घूम के अनुसार यह राशि ले रहे थे।

एसीबी डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि परिवादी मनोज कुमार का स्वास्तिक ई-मित्र सेंटर है। सरपंच पति सेवालाल ही पंचायत के सभी काम करता था। ईमित्र संचालक मनोज का 17176 रूपए का बिल था, जिसके चेक पर हस्ताक्षर करने की एवज में सरपंच पति सेवालाल और वार्ड पंच दिलीप यादव चेक में लिखी राशि का आधा हिस्सा मांग रहे थे। यह राशि ये दोनों सरपंच के नाम से ले रहे थे।

मनोज ने इस संबंध में एसीबी कार्यालय प्रतापगढ़ में शिकायत की। शिकायत का सत्यापन करने पर पुष्टि हुई तो आज एसीबी टीम पंचायत कार्यालय के आस-पास पहुंची। पंचायत कार्यालय में परिवादी ने जैसे ही वार्ड पंच दिलीप और सरपंच पति सेवालाल को घूस के 7000 रूपए दिए, एसीबी टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कार्यवाही में डीएसपी हेरंब जोशी के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल रंगलाल, कांस्टेबल रामचन्द्र, दुर्गाप्रसाद, मान सिंह, दिनेश कुमार, सूरजमल मीणा, सूरजप्रताप सिंह शामिल रहे।

Tags: #ACB#ACBArrestBanswadaSarpanchPatiRedHanded#banswada#BanswadaSarpanchPatiorWardPanchTrappedByACB#BanswadaSarpanchPatiTrappedTakingBribeMoney

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .