नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में कोरोना संक्रमितों के हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आज भी देश में पहली बार 24 घंटे में 49 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 49310 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख 88 हजार हो चुकी है। हालां कि इसमें 4 लाख 26 हजार 167 सक्रिय मामले हैं।
इधर राजस्थान में राज्य सभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद ट्विटर हैंडल के जरिए की है और अपील की है कि पिछले 10 दिनों में उनके संपर्क में जो भी आया है वह अपनी सेहत का ख्याल रखे।

देश के सबसे ज्यादा प्रभावित 11 राज्य
राज्य : कुल संक्रमित : एक्टिव केस : रिकवर्ड : मौत
महाराष्ट्र : 347502 : 140093 : 194253 : 12854
तमिल नाडु : 192964 : 52939 : 136793 : 3232
दिल्ली : 127364 : 14554 : 109065 : 3745
कर्नाटक : 80863 : 49928 : 29310 : 1616
आंध्र प्रदेश : 72711 : 34272 : 37555 : 884
उत्तर प्रदेश : 58104 : 21003 : 35803 : 1298
गुजरात : 52563 : 12248 : 38059 : 2256
प बंगाल : 51757 : 18846 : 31656 : 1255
तेलंगाना : 50826 : 11052 : 39327 : 447
राजस्थान : 33595 : 9125 : 23874 : 598
बिहार : 31691 : 10519 : 20959 : 212


