AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

इनसे मिलिए.. ये हैं छगनलाल, उम्र 90 साल, 3 किमी साइकिल चला रोज आते हैं फतहसागर, बिना चश्मा पढ़ते हैं अखबार

arln-admin by arln-admin
July 21, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur personality chhaganlal sharma 90 years old everyday drive cycle 3 km home to fatahsagar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लकी जैन, उदयपुर,(ARLive news)। फतहसागर जाने का इंतजार उदयपुर का हर शहरवासी करता है, लेकिन इस शहर में कोई एक शख्स ऐसा भी है, जिसका इंतजार अब शायद खुद फतहसागर करता है। जो पिछले 80 सालों से रोज फतहसागर जाते हैं, उसके पानी का वंदन कर उसके किनारे पर बैठ उससे चर्चा करते हैं। वे अब 90 साल के हो गए हैं, लेकिन अपना झोला साइकिल पर लटकाकर रोज फतहसागर आना उनकी दिनचर्या में शामिल है।

चलिए हम आपको मिलवाते हैं उदयपुर की ऐसी ही खास शख्सियत से जिसके लिए फतहसागर से लगाव उसकी उम्र को पीछे छोड़ चुका है। ये हैं पुराने शहर के भड़भुजा घाटी के पास भूपालवाड़ी में रहने वाले छगनलाल राधा किशन शर्मा। छगनलाल का जन्म 14 फरवरी 1931 हो हुआ था। छगनलाल बताते हैं कि ये जब 10 साल के थे, तब से फतहसागर आना शुरू किया था और पिछले 80 साल से ये फतहसागर आ रहे हैं। जब तक फतहसागर के पानी को छू नहीं लेते इनका दिन पूरा नहीं होता है। छगनलाल पर्यटन विभाग से 28 फरवरी 1990 में सेवानिवृत हुए थे। इनके पास एक साइकिल है।

घर में रखी गाड़ियों को छोड़ साइकिल है इनकी सवारी

हम-आप के लिए 90 साल की उम्र में साइकिल चलाना सपने जैसा लगता है, कुछ तो कहते हैं कि 90 साल तक जी लिए यही बड़ी बात होगी। जबकि छगनलाल रोज साइकिल चलाकर अपने घर से फतहसागर आते हैं।

इनके घर से फतहसागर पर सर्किट हाउस के पास बना फतेश्वर महादेव का मंदिर करीब 2-3 किलोमीटर दूर है। ये रोज अपनी साइकिल पर सवार होकर घर से फतहसागर फतेश्वर महादेव मंदिर तक आते हैं। यहां अपना झोला रखते हैं, फतहसागर के पानी किनारे कुछ देर बैठते हैं, उसके पानी का वंदन करते हैं। फिर महादेव के दर्शन कर मंदिर में अखबार पढ़ते हैं। अखबार बिना चश्मे के पढ़ते हैं। महादेव को प्रसाद चढ़ाते हैं, वहां मौजूद लोगों में बांटते हैं और फिर करीब 2 घंटे बाद अपनी साइकिल उठाकर घर की ओर रवाना हो जाते हैं। खासबात है कि इनके सभी दांत भी सुरक्षित हैं।

अंग्रेजी दवाईयों से दूर, प्राकृतिक उपचार लेता हूं

छगनलाल शर्मा का कहना है कि उन्होंने इन 80 सालों में फतहसागर के हर रूप को देखा है। फतहसागर चाहे उफान पर हो या सूख गया हो, मस्ती में हिलोरे मारता हो या बिलकुल शांत हो, उन्होंने इसके हर रूप का एहसास किया है। शर्मा बताते हैं कि इस उम्र में भी वे साइकिल चला पाते हैं और आजकल की कई बीमारियों से बचे हैं, उसके पीछे एक ही कारण है कि वे अपनी दिनचर्या नहीं बदलते। घर में और दूसरी गाड़ियां हैं, लेकिन वे सालों से अपनी साइकिल से ही फतहसागर आ रहे हैं। वे सादा भोजन लेते हैं और दवाईयों से दूर रहते हैं। कोई छोटी-मोटी बीमारी हो तो जड़ी-बूटियां या पेड़-पौधों की पत्तियों, फल, रस लेकर उसका प्राकृतिक उपचार करते हैं।

छगनलाल पर्यटन विभाग से पहले 1952 से 1959 तक क्रिमिनल कोर्ट में क्लर्क भी रह चुके हैं। वे कहते हैं कि पहले के समय और अब के समय में बहुत अंतर हो गया है। जीने का जो अधिकारी लोगों के पास पहले था, वो अब नहीं रहा। लोगों को पहले जो न्याय मिलता था, वो अब नहीं मिलता। अब तो गरीब-आदिवासियों को सालों-साल न्याय की गुहार लगाकर भटकना पड़ता है। पहले ऐसा नहीं था। पहले न्याय होता था और न्याय समय पर होता था। 

Tags: #90YearsOldChhaganlalComesFatahsagarDailyByHisCycle#ChhaganlalSharma#Udaipur90YearsOldChhaganlalComesFatahsagarDailyByHisCycle#UdaipurChhaganlalSharma90yearsOldDriveCycleDaily#UdaipurFatahsagar#UdaipurKiShakhsiyat#UdaipurPersonality#UdaipurPersonalityChhaganlalSharma

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .