बारां,(ARLive news)। शहर में सोमवार को चारमूर्ति चौराहे के पास की ICICI बैंक में एक व्यापारी के 31.5 लाख रुपए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए गए। सूचना मिलते ही बारां डीएसपी महावीर शर्मा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। वारदात को डेढ़ से दो मिनट में अंजाम दिया गया। पुलिस ने लुटेरों को पकङने के लिए नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी है।
व्यापारी हेमंत गोयल ने बताया कि उनका किराना थोक का व्यवसाय है। केलवाड़ा, समरानियां, नाहरगढ़, भंवरगढ़ आदि स्थानों पर माल की सप्लाई की जाती है। उनका मुनीम रुपए लेकर आया था। पिता महावीर गोयल मुनीम द्वारा लाये हुए रुपये आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में जमा कराने गए थे। वहां केश से भरे बैग को काउंटर पर रखकर केशियर को बताकर पास के काउंटर पर चैक देने चले गए। जब वापस लौटे तो देखा कि वहां बैग नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही मंडी व्यापार संघ क वर्ग अध्यक्ष हेमराज गोयल, संस्थ धर्मादा अध्यक्ष विमल बंसल, हरगोविंद जैन, योगेश बाटा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बैंक पहुंच गए। सभी व्यापारियों ने घटना को लेकर आक्रोश था। बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और चौकीदार की कोई जिम्मेदारी होती है। कैसे कोई भी पीछे से खाली हाथ बैंक में घुस गया। जबकि सोमवार के दिन बैंक में प्रवेश नहीं दिया जाता है। बैंक के बाहर कतारों में खड़ा कर दिया जाता है।

