राजसमंद,(Business News)। गर्दन से हाथ में जाने वाली मुख्य नसों (ब्रेकियल प्लेक्सस सर्जरी) का जटिल ऑपरेशन अनन्ता हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक किया गया है।छह महिने पूर्व लगी चोट को लेकर सवाईमाधोपुर निवासी मरीज अपनी समस्या को लेकर काफी परेशान था। वह उपचार के लिए अनन्ता अस्पताल आया। चोट के कारण वह अपने हाथ को ऊपर भी नहीं उठा पा रहा था।
अनन्ता के अस्पताल के हेण्ड एवं माइक्रोवेसकूलर सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने उसकी चोट लगी हुई नसों को नर्व ट्रांसफर टेक्निक से कंधे व कोहनी की मांसपेशियों को चलाने के लिये सर्जरी की। डॉ. शर्मा ने बताया कि नसों की चोट में समय रहते ऑपरेशन के द्वारा पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है। राजसमंद जिले में इस तरह का यह प्रथम ऑपरेशन हुआ है।


