जोधपुर ने जयपुर को पीछे छोड़ा, राजसमंद में भी कोरोना से 2 की मौत
उदयपुर/जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। आज फिर 600 से अधिक 635 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 25571 हो गयी है। खास बात है कि जयपुर और जोधपुर जिलों में संक्रमितों की संख्या 4-4 हजार से पार हो चुकी है। जोधपुर में तेजी से बढ़ते संक्रमितों के चलते यहां कुल कोरोना पॉजिटिव जयपुर से भी ज्यादा हो गए हैं।
राजस्थान में जहां जोधपुर में अब तक 4052 संक्रमित हो चुके हैं, वहीं जयपुर में 4002 संक्रमित केस मिले हैं। आज जोधपुर और बीकानेर में संक्रमितों का आंकड़ा सौ से पार हुआ है। जोधपुर में 128 और बीकानेर में 106 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पाली में 48, कोटा में 46, जयपुर में 39, अलवर में 38, बाड़मेर में 29, धोलपुर में 26 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में आज उदयपुर, राजसमंद में 2-2, जयपुर में 1, अलवर में 1, अजमेर में 1 और अन्य राज्य के 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
उदयपुर में आज 10 कोरोना संक्रमित
आज उदयपुर में लगातार तीसरे दिन कोरोना से मौत हुई है। आज जिले में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। उदयपुर के सलूंबर में खोदा, नोड़ा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। ये व्यक्ति संक्रमित होने पर 9 जुलाई को भर्ती हुए थे और 14 जुलाई आज सुबह इनकी मौत हो गयी। वहीं उदयपुर शहर सेक्टर-7 निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की आज 14 जुलाई दोपहर 1 बजे कोरोना से मौत हुई है। वृद्ध 2 जुलाई को हॉस्पिटल भर्ती हुए थे।
उदयपुर में आज कुल 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक उदयपुर में कुल 911 संक्रमित निकल चुके हैं, इनमें अभी 111 एक्टिव केस हैं। आज सेक्टर 14 स्थित मिराज मॉर्निंग कॉम्पलैक्स में 1, फतहपुरा के अहिंसापुरी में 1, भूपालपुरा के सौरभ एनक्लेव में 1, झाड़ोल के दमाना में 1ए ओगणा के भूरा में 4, सालर में 1, ठाकुर जी मंदिर के पास निवासी 1 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है।



