जयपुर(ARLive news)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कॉमर्स का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जारोली ने बोर्ड परिसर के कॉन्फ्रेेन्स हॉल से जारी किया। कुल औसत परिणाम 94.49 फीसदी रहा है। विज्ञान के जैसे ही कॉमर्स में भी लडकियों ने बाजी मारी है। छात्राओं का परिणाम 96.94 फीसदी रहा जबकि छात्रों का परिणाम 93.18 फीसदी रहा है।
इस साल 12वीं कॉमर्स में 36,549 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया। उसमें से 36,068 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 34,079 बच्चे उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम में 21,049 प्रथम श्रेणी, 11,621 द्वितीय श्रेणी, 1,315 तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं। 1,146 विद्यार्थियों की सप्लिमेंट्री आई है। पिछले साल परीक्षा परिणाम 91.46 फीसदी रहा था। इस वर्ष का परिणाम 3%ज्यादा है।


