AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

स्मार्ट सिटी का फाइनेंशियल एडवाइजर और दलाल 2 लाख रूपए की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
July 10, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur smart city financial advisor traaped with 2 lakh bribe money by acb jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टेंडर कैंसिल करने की धमकी देकर कर रहा था उगाही, मासिक बिल भी अटका दिए

टेंडर पास करने के दिन से मांग रहा था 7 लाख

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्य में स्मार्ट तरीके से चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर से आयी स्पेशल टीम ने आज शुक्रवार को उदयपुर के नगर निगम प्रांगण स्थित स्मार्ट सिटी के फाइनेंशियल एडवाइजर आबिद खान और एक दलाल आरिफ को 2 लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

शिकायत के सत्यापन के समय गुरूवार को भी फाइनेंशियल एडवाइजर आबिद खान ने परिवादी से 1 लाख रूपए लिए थे, जो उसके भुवाणा स्थित ईडन कोर्ट अपार्टमेंट के फ्लैट (घर) की तलाशी में बरामद हो गए हैं। इसका कोटा में भी एक घर है, वहां भी सर्च जारी है। आबिद खान मूलत झालावाड़ का रहने वाला है और उदयपुर के स्मार्ट सिटी में फाइनेंशियल एडवाइजर है। यह पूरी कार्यवाही एसीबी डीजी आलोक त्रिपाठी और एडीजी दिनेश एमएन के नेतृत्व में जयपुर की स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट के एडि.एसपी संजीव नयन की टीम ने की है।

एक्सटॉर्शन के लहजे में कर रहा था रिश्वत की वसूली

एडिएसपी संजीव नयन ने बताया कि परिवादी प्रवीण ने स्मार्ट सिटी फाइनेंशियल एडवाइजर आबिद खान के रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि परिवादी प्रवीण का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सुबह कचरा इकट्ठा करने के लिए चलने वाली गाड़ियों के मेंटीनेंस और चालक, हेल्पर उपलब्ध करवाने का ठेका है। जिसके हर महीने 20 से 25 लाख रूपए के बिल बनते हैं। इसका तीन महीने का बिल बकाया था। लेकिन फाइनेंशियल एडवाइजर आबिद खान यह बिल पास नहीं कर रहा था और लगातार एक्सटॉर्शन की तरह मनमाफिक तरीके से रिश्वत की मांग कर रहा था। नहीं देने पर परिवादी को उसका टेंडर कैंसिल करने की धमकी दे रहा था।

काफी परेशान होने पर परिवादी प्रवीण ने जयपुर मुख्यालय में स्मार्ट सिटी के फाइनेंशियल एडवाइजर के रिश्वत मांगने की शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के समय फाइनेंशियल एडवाइजर आबिद खान ने कार्यालय में दलाल आरिफ को बुलाकर एक लाख रूपए ले लिए थे। आज परिवादी स्मार्ट सिटी कार्यालय में फाइनेंशियल एडवाइजर आबिद खान को दो लाख रूपए देने गया। एसीबी की टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी। आबिद खान ने दलाल आरिफ को बुलाया और परिवादी को कहा रूपए आरिफ को पकड़ा दे। परिवादी ने रूपए आरिफ को दिए। आरिफ से आबिद खान ने रूपए लिए, तभी एसीबी टीम ने दोनों को धरदबोचा।

अगली खबर में पढ़िए इस भ्रष्टाचार के खेल की अंदर की कहानी

Tags: #ACBDineshMN#ACBJaipurArrestSmartCityFinancialAdvisorTakingBribeInUdaipur#DineshMN#IPSDineshMN#SmartCityFinancialAdvisorTrappedWith2lakhBribeMoney#SmartCityUdaipur#UdaipurSmartCity#UdaipurSmartCityFinancialAdvisorTrapped

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .