अजमेर (ARLive news)। राज्य शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2020 की 12वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम घोषित किया। पहली बार बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के 19 दिन में परिणाम जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा परिणाम 91.96 फीसदी रहा।
विज्ञान वर्ग में इस वर्ष 2 लाख 39 हजार 800 परीक्षार्थी पंजीकृत में से कुल 2 लाख 37हजार 305 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। इनमें से कुल 2लाख18हजार 232 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए। जिसके अनुसार इस साल परीक्षा परिणाम 91.96 फीसदी रहा। 12वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम के अनुसार 1,68,235 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन, 44,577 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन, 270 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं।
यश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कमाया यश
जयपुर का यश शर्मा ने 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य शिक्षा मंत्री डोटासरा ने यश को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। डोटासरा ने बताया कि इस बार भी मेरीट सूची जारी नहीं की गई है केवल परिणाम का प्रतिशत जारी किया गया है।
इस बार फिर छात्राओं ने परीक्षा परिणामों में अपना दबदबा कायम रखा है। 12वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग में 94.90 फीसदी छात्राएं पास हुई।और 90.61 फीसदी छात्र पास हुए। छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर अपना रोल नंबर डालकर देख सकते हैं।

