AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में आज फिर टूटा रिकॉर्ड, कोरोना विस्फोट: एक दिन में 632 कोरोना संक्रमित बढ़े

arln-admin by arln-admin
July 5, 2020
Reading Time: 1 min read
rajasthan corona positive record 632 in one day


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संक्रमितों की संख्या 20 हजार पार हुई

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज कोरोना संक्रमितों का फिर रिकॉर्ड टूटा है। विस्फोटक बढ़ोतरी के साथ रविवार को एक दिन में 632 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यह संख्या सामान्य दिनों में आ रहे कोरोना संक्रमितों की तुलना से करीब दोगुनी है। आज उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले में सर्वाधिक 65 नए संक्रमित बढ़े हैं।

राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 20 हजार पार हो चुकी है। अब तक कुल 20164 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3780 एक्टिव केस हैं। आज प्रदेष में 9 संक्रमितों की मौत हुई है, इसमें जोधपुर में एक दिन में 6 लोगों की मौत हुई है, जो अब तक एक जिले में एक दिन में होने वाली मौतों में सर्वाधिक है। वहीं बीकानेर, उदयपुर और कोटा में 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। 

कोरोना संक्रमण के पीक की ओर बढ़ता राजस्थान

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या जिस तेजी के साथ जुलाई की शुरूआत के साथ ही बढ़ रही है, यह स्थिति चिंताजनक है। वैज्ञानिकों की घोषणा के अनुसार शायद राजस्थान भी कोरोना संक्रमण में पीक की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में आमजनता की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे ज्यादा एहतियात बरतें, काम होने पर ही घर से निकलें, मास्क लगाएं, सोषल डिस्टेंसिंग की पालना करें।

उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ में सर्वाधिक 65 संक्रमित बढ़े

आज सर्वाधिक 65 कोरोना संक्रमित प्रतापगढ़ में पाए गए हैं। इसके बाद जोधपुर और बीकानेर में 57-57 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जयपुर और अलवर में 47-47, पाली में 46, जालोर में 41, राजसमंद में 37, भरतपुर में 34, अजमेर में 31, नागौर में 30, धोलपुर में 28, सिरोही में 27, झुंझुनू में 15, सीकर में 12 और उदयपुर में 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

rajasthan corona positive record 632 in one day
Tags: #CoronaBlastInRajasthan#CoronaInRajasthanDistrictwise#CoronaInUdaipur#CoronapositiveInRajasthan#CoronaPositiveInUdaipur#CoronaPositiveRecordInRajasthan#CoronaPositiveToll#RajasthanCoronaRecord#RajasthanCoronaRecord632InOneDay#UdaipurCoronaPositiveUpdate

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .