जयपुर,(ARLive news)। टिड्डी दल का आतंक राजस्थान में बढ़ता ही जा रहा है। पिछले तीन दिनों से जयपुर के बगरू, चौमूं सहित अन्य आस-पास के क्षेत्रों में हमला करने के साथ ही आज टिड्डी दल जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गया। टिड्डी दल के इस हमले के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रही फ्लाइट को वापस टेकऑफ करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर अचानक एयरपोर्ट परिसर में टिड्डी दल ने हमला किया। इसी समय एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट लैंड होने वाली थी। रनवे पर इतनी सारी टिड्डियों को देखकर एटीसी ने फ्लाइट को लैंड करने से रोका। इससे फ्लाइट ने वापस टेकऑफ किया। इसके बाद फायर बिग्रेड के हॉर्न और पक्षी भगाने वाले उपकरण की आवाज की मदद से ट्ड्डिियों को रनवे से हटाया गया। टिड्डियों के जाने के बाद फ्लाइट ने लैंडिंग की।


