जयपुर,(ARLive news)। तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही है। लगातार 21वें दिन शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे की वृद्धि हुई वहीं डीजल की कीमत में 20 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई। इसी के साथ पेट्रोल के दाम 87.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.13 रुपये प्रति लीटर हो गए।
डीजल 10.51 और पेट्रोल 9.31 महंगा हो गया है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब डीजल के दामों में पेट्रोल की तुलना में ज्यादा बढ़ोत्तरी हो रही है।
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर देश में कई जगह विरोध हो रहा है, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई अहम कदम नहीं उठाये गए हैं। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन सुबह 06:00 बजे संशोधित की जाती हैं। जिसके बाद तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।


