केन्द्रीय बस स्टेण्ड सिन्धी कैम्प से संचालित होंगी
जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नवीन जैन की अध्यक्षता में जोनल मैनेजर की हुई बैठक में सांयकालिन व रात्रिकालिन बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह बसें केन्द्रीय बस स्टेण्ड सिन्धी कैम्प से संचालित होंगी।
राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन ने बताया कि अगले एक दो दिन में राजस्थान रोडवेज द्वारा राज्य के अलावा हरियाणा एवं गुजरात के लिये रात्रिकालिन सेवाएं संचालित करेगा। जयपुर से संचालित होने वाली सांयकालिन व रात्रिकालिन बस सेवाएं केन्द्रीय बस स्टेण्ड, सिन्धी कैम्प, जयपुर से भी संचालित की जावेंगी, पूर्व में बनाये गये बस स्टेण्ड चौमू पुलिया, ट्रांसपोर्ट नगर, दुर्गापुरा, नारायण सिंह सर्किल, 200 फिट बाईपास अजमेर रोड से भी सवारियां लेंगी।
राजस्थान रोडवेज के जन संपर्क अधिकारी सुधीर भाटी ने बताया कि एक-दो दिन में ही हरियाणा और गुजरात के लिए चलाई जाने वाली बसों का रूट तय कर दिया जाएगा। आमजन बसों में ऑनलाइन सीट बुक कर सकेंगे।


