जयपुर,(ARLive news)। कोरोना संक्रमितों की मामले दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी का नतीजा हुआ कि शुक्रवार तक देष में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख को पार कर गया है। देष में शुक्रवार को 16926 संक्रमित पाए गए, इससे संक्रमितों का देष में आंकड़ा 5,08116 हसे गया है।
राजस्थान में आज फिर तीन सौ से पार 364 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 16660 हो गयी है। राज्य में आज जोधपुर में 1 मौत हुई है। सर्वाधिक जयपुर में 60, भरतपुर में 43, सिरोही में 42, पाली में 41 कोटा में 29, बाड़मेर में 27, जोधपुर में 25 संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अभी 3218 एक्टिव केस हैं।
उदयपुर में संक्रमितों की संख्या 677 हो गयी है, आज एक संक्रमित सेक्टर 7 में पाया गया है। इसकी अमूल दूध की द कान है। सेक्टर 7 के संबंधित क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। उदयपुर में एक्टिव केस 57 हैं।



