AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर के अध्यापक ने लाखों का वेंटीलेटर बनाया 1100 रूपए में : जुगाड़ तकनीक ने देश के टॉप 60 में बनाई जगह

arln-admin by arln-admin
June 19, 2020
Reading Time: 1 min read
Udaipur School teacher Innovate A ventilator Only in 1100 rupees cost


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना महामारी के बीच देश के सामने वेंटीलेटर्स का संकट पहले दिन से ही है। इसी संकट से उबरने के लिए उदयपुर के एक अध्यापक ने अपनी जुगाड़ तकनीकी से एक ऐसा वेंटीलेटर जीवनोदक बनाया है, जिसकी बेसिक कीमत मात्र 1100 रूपए ही है। देश में जहां वेंटीलेटर्स के लिए लाखों रूपए खर्च करते पड़ते हैं, वहीं यह वेंटीलेटर 1100 रूपए में बना है। खासबात है कि इस तकनीक ने देश के टॉप 60 में तक अपनी जगह भी बनाई है। इस वेंटीलेटर को बनाने वाले अध्यापक उदयपुर के अशोक नगर निवासी दुर्गाशंकर क्षोत्रिय हैं और गोगुंदा पंचायत समिति के मादा गांव के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीचर हैं।

ऐसे बना 1100 रूपए का वेंटीलेटर

देश में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही है, इस बात को समझते हुए कोरोना महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार ने नए तरीके, इनोवेशन और तकनीक इजाद करने का देशवासियों से आह्वान किया था। इसके लिए भारत सरकार ने अप्रेल में एक प्रतियोगिता की गई थी, जिसमें छात्रों और लोगों को अपनी-अपनी तकनीक प्रदर्शित करनी थी।

उदयपुर के अध्यापक दुर्गाशंकर क्षोत्रिय ने इसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने एक ऐसा वेंटीलेटर बनाने का मानस बनाया, जो गरीब आदमी की पहुंच में भी हो सके। दुर्गाशंकर ने इसमें एम्बोबैग, मोटर, क्लच गियर, टीवी स्टैंड, थर्माकॉल, लकड़ी के गत्तों का उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि इसमें एम्बोबैग की कीमत ज्यादा है, इसके अलावा सभी सामान आसानी से कम दाम में मिलने वाली चीजें हैं। इन सभी वस्तुओं के उपयोग से उन्होंने जुगाड़ तकनीकी से मात्र 1100 रूपए की लागत में वेंटीलेटर इजाद कर दिया है। खासबात है कि यह वेंटीलेटर अभी भी काम वर्किंग कंडीषन में है कर रहा हैं।

वेंटीलेटर का नाम दिया जीवनोदक

अध्यापक दुर्गाशंकर ने बताया कि देशं से लाखों लोगों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उनका यह वेंटीलेटर का इनोवेशन टॉप 60 इनोवेशन में चयनित हुआ था। दुर्गाशंकर ने इस वेंटीलेटर को जीवनोदक नाम दिया है।

दुर्गाशंकर ने बताया कि इस वेंटीलेटर को बनाने में उनके परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग रहा है। उनके इस इनोवेशंन को तकनीकी रूप से और ज्यादा मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया है कि इमरजेंसी में तो इसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी इसे उत्कृष्ट तकनीकी से जोड़कर नया स्वरूप देने का प्रयास कर रहे हैं। इससे वेंटीलेटर की थोड़ी लागत जरूर बढ़ जाएगी। दुर्गाशंकर वेंटीलेटर के नए स्वरूप को मेडिकली सर्टिफाई कराने की कोशिश भी करेंगे, ताकि यह देशवासियों के काम आ सके।

Tags: #CheapVentilatorInUdaipur#UdaipurTeacherInnovateCheapVentilator#UdaipurTeacherInnovateVentilatorOnlyIn1100rsCost#UdaipurTeacherInnovation#VentilatorOnlyIn1100rsCost

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .