जयपुर(ARLive news)। लगातार बढ़ती जा रही है तेल की कीमतों का दुष्प्रभाव आमजन को झेलना पङ रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में 13वें दिन भी वृद्धि हुई। पेट्रोल 59 पैसे प्रतिलीटर और डीजल 62 पैसे प्रतिलीटर महंगा हुआ है। इसके बाद पेट्रोल 85 रूपए 38 पैसे प्रतिलीटर और डीजल 77 रूपए 91 पैसे प्रतिलीटर हो गया है।
गत 13 दिन में लगातार बढ़ती हुई कीमतों के अनुसार पेट्रोल 7.57 रूपए प्रति लीटर और डीजल 7.55 रूपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।
इस तरह यदि कीमत बढती रही तो गरीब और गरीब हो जायेगा। मंहगाई की सबसे ज्यादा मार मध्यमवर्गीय झेल रहा है। पहले लाॅकडाउन में सभी काम ठप हुए, और अब जिस तरह से तेल के दाम बढ रहे हैं,मध्यम वर्गीय का सारा बजट गङबङा गया है। उसकी सभी जमा पूंजी खत्म हो गई है। डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन मंहगा हो रहा है,जिससे वस्तुओं, सब्जी, अनाज सभी के दाम बढ रहे हैं। सरकार द्वारा इस बढती हुई मंहगाई को रोकने के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाए। अन्यथा बहुत भारी दुष्परिणामों का सामना करना पड़ेगा।


