जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर कल शुक्रवार को चुनाव होंगे। इन 3 सीटों के लिए कांग्रेस-भाजपा से 2-2 कुल 4 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी व भाजपा से राजेन्द्र गहलोत और औंकार सिंह खड़े हुए हैं।
अभी तक माना जा रहा है कि दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा की जीत तय है, हालां कि पिछले दिनों से चल रहे राजनीतिक घमासान और बाड़ाबंदी के बाद वास्तविक परिणाम चुनाव के बाद ही पता चलेंगे।
मतदान के बाद शाम 5 बजे होगी मतगणना
विधानसभा में मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतों की गणना शुरू हो जाएगी। इसको लेकर सभी चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

