AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हॉर्स ट्रेडिंग पूरी नहीं हुई थी, इसलिए चुनाव स्थगित किये, देश में डेमोक्रेसी की हत्या हो रही है : गहलोत

arln-admin by arln-admin
June 12, 2020
Reading Time: 1 min read
cm ashok gehlot alligate BJP pm Narendra modi or amit shah for horse trading


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर (ARLive News)। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनितिक उठापटक जोर पकड़ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव दो महीने पहले हो सकते थे। सारी तैयारियां कर ली गईं थी, लेकिन तब ये चुनाव बिना किसी कारण जानबूझ कर स्थगित किये ताकि उन्हें विधायकों की खरीद फरोख्त करने का समय मिल सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री गहलोत ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाय।

जनता मोदी सरकार के कारनामों को देख चुकी है : गहलोत

गहलोत ने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग पूरी नहीं हुई थी इसलिए चुनाव को रोक दिया गया। पूरा देश जानता है, देश में किस प्रकार डेमोक्रेसी की हत्या हो रही है। कौन दर्द बांट रहा है, कौन दवा बांट रहा है, यह फैसला करना होगा। कोरोना संक्रमण फैल चुका था, 12 फरबरी को केंद्र सरकार को आगाह कर दिया, इसके बावजूद मध्यप्रदेश में सरकार बदली गई। उन्होंने कहा कि साजिशों में ही लगे रहेगें तो कोरोना से कैसे लड़ेंगे। मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस मुक्त बनाएंगे, कांग्रेस मुक्त कभी होगा नहीं देश, इसके रग रग में कांग्रेस बसी है। देश के डीएनए के अंदर है। उन्होंने आगे कहा कि जनता मोदी सरकार के कारनामों को देख चुकी है, जनता को जाति और धर्म के नाम पर कब तक लड़ाओगे।

उन्होंने कहा पूरी दुनिया की हालत हमारे सामने है ,ऐसे वक्त में भी तोड़ फोड़ करना उनकी फितरत है। हमारा एक भी वोट राज्यसभा चुनाव में इधर से उधर नहीं जाएगा। भारतीय ट्राइबल पार्टी के 2 विधायक और दो माकपा के विधायक भी हमें समर्थन दे रहे हैं।

केन्द्र सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है, आर्थिक मदद नहीं : पायलट

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि हमारे दोनों उम्मीदवार जीतेंगे

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि हमारे दोनों उम्मीदवार जीतेंगे, भ्रमित करने की कोशिश करने वाला अपना वक्त जाया कर रहा है। जब हम बहुमत से अधिक वोट प्राप्त करेंगे तो सबको वास्तविकता मालूम पड़ जाएगी। आंकड़े दिखाते हैं कि हमारे निर्दलीय साथी हमारे साथ खड़े हैं। केन्द्र सरकार केवल घोषणाएं करती है, लेकिन एक भी राज्य को अभी तक आर्थिक मदद नहीं दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल, AICC के महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, ऑब्जर्वर और INC के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद थे।

Tags: #BJPHorseTradingMLA#CMAshokGehlot#HorseTradingInPolitics#HorseTradingInRajasthan#SachinPilot

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .