AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर चालक ने एसडीएम के ड्राइवर को कुचला: मौके पर मौत

arln-admin by arln-admin
June 8, 2020
Reading Time: 1 min read
bajari mafiya killed sdm driver by tractor accident in bhilwada


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भीलवाड़ा,(ARLive news)। भीलवाड़ा के जहाजपुर में सोमवार को एसडीएम उम्मेद सिंह के सरकारी जीप चालक कुलदीप शर्मा को बजरी माफिया ने ट्रैक्टर से कुचल दिया। जिससे ड्राइवर कुलदीप शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी। बजरी ट्रैक्टर चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया है। सूचना पर कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट और एसपी हरेन्द्र महावर मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार जहाजपुर उप खंड अधिकारी (एसडीएम) उम्मेद सिंह बजरी माफिया पर कार्यवाही करने गए हुए थे। देवली-जहाजपुर मार्ग पर गौरमगढ़ के नजदीक रास्ते में उन्हें बजरी से भरा ट्रैक्टर दिखायी दिया। इस पर एसडीएम ने उस ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया और उसका पीछा किया। नजदीक पहुंचने पर एसडीएम की गाड़ी को रोककर चालक कुलदीप शर्मा उस ट्रैक्टर चालक को रोकने उसके पास गए तो चालक ने ट्रैक्टर कुलदीप शर्मा पर चढ़ा दिया। इससे कुलदीप शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी। जब तक एसडीएम ने उस ट्रेक्टर चालक को पकड़ना चाहा, वह मौके से ट्रेक्टर छोड़ कर फरार हो गया था।

कुलदीप शर्मा की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने भी इस घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया और बजरी माफिया पर अंकुश लगाने की मांग की। पुलिस ने बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली को कर लिया है।

Tags: #BajariMafiya#BajariMafiyaKilledDriverOfSDMInBhilwada#BhilwadaSDMDriverKilledByBajariMafiya#SDMDriverKilledByBajariMafiya

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .