AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

घंटाघर और सूरजपोल थाना क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से बाहर : बापू बाजार और सर्राफा बाजार खुल सकेंगे

कर्फ्यू वाले क्षेत्रों में 12 जून तक जारी रहेगी पाबंदियां

arln-admin by arln-admin
June 6, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur city is out of containment zone bapu bajar can open


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में सूरजपोल और घंटाघर थाना क्षेत्रों को शनिवार से कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। इसी के साथ अब इन क्षेत्रों में आने वाले बापू बाजार, सर्राफा बाजार और मालदास स्ट्रीट मार्केट खुल सकेंगे। हालां कि शहर के कुछ क्षेत्रो में लागू कर्फ्यू एरिया में पाबंदियां 12 जून तक यथावत रहेंगी। कलेक्टर आनंदी ने आदेश जारी कर इन थाना आनंदी को कंटनेमेंट जोन से बाहर कर दिया है।

एडीएम (सिटी) संजय कुमार ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट (कलेक्टर) द्वारा घोषित सूरजपोल व घंटाघर थाना क्षेत्र में कंटेंटमेंट एरिया की अवधि 6 जून को खत्म हो जाने के बाद बाजार व अन्य अनुमत गतिविधियां प्रारंभ हो सकेंगी।  लेकिन उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व से जारी निषेधाज्ञा आदेश(कर्फ्यू) 12 जून तक प्रभावी है।

इन क्षेत्रों में जारी रहेगा कर्फ्यू

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र घंटाघर अन्तर्गत हेलावाडी, कांजी का हाटा (गली नं. 2), रावजी का हाटा, कानोड की हवेली, छोटा कुम्हारवाड़ा, पीपलेश्वर महादेव गली, गायत्री मार्ग, पुलिस थाना क्षेत्र सूरजपोल अन्तर्गत कांजी का हाटा गली नं. 1, नाईयों की तलाई, खेरादीवाडा, नायकवाडी, कुम्हारवाडा, जोगीवाडा, कोलीवाडा, नाडाखाडा, मुखर्जीचौक (सब्जी मंडी) भटनागरों का मोहल्ला तथा पुलिस थाना क्षेत्र धानमण्डी अंतर्गत माहेश्वरियों की सेहरी (रामनारायण अग्रवाल परिवार) धीम्बर भोईवाडा, होलीचौक, मंडी नाल, तीज का चौक (सब्जी मंडी) क्षेत्र में निषेधाज्ञा 12 जून  की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगी तथा इस निषेधाज्ञा की अवहेलना या उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत अभियोग चलाये जा सकेंगे। निषेधाज्ञा प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व में निर्धारित सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे।

Tags: #CollectorRemoveContainmentZoneOrderFromUdaipur#ContainmentZoneRemovedFromUdaipurCity#CoronaNewsUdaipur#UdaipurBapuBajarCanOpenFrom7june#UdaipurContainmentZone#UdaipurCoronaUpdateOnARLiveNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .