AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना प्रभावित देशों की सूची में इटली को पीछे छोड़ छठे नंबर पर पहुंचा भारत

24 घंटे में 10,000 के करीब मामले

arln-admin by arln-admin
June 6, 2020
Reading Time: 1 min read
india is on 6 number in maximum corona affected countries


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 9887 मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 2.36 लाख हो गयी है तथा भारत विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक 294 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 6642 हो गयी है। भारत संक्रमितों के मामले में इटली को पीछे छोड़ कर दुनिया भर में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इटली में 234531 लोग इससे संक्रमित हैं तथा 33,774 लोगों की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 9887 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 236657 हो गयी। इस दौरान 294 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 6642 हो गयी।

देश में इस समय कोरोना के 115942 सक्रिय मामले हैं, जबकि 114073 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है , जहां इस महामारी से अब तक 1,897,239 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,09,042 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील (6.45 लाख) , रूस (4.50 लाख), ब्रिटेन (2.83 लाख) और स्पेन (2.41 लाख) और भारत(2.36 लाख) का स्थान है।

प्रवासियों के शहर से गावं और दूसरे देश से भारत लौटने के दौरान बढ़े मामले

दरअसल एक मई के बाद विशेष ट्रेनों से प्रवासियों के बड़े शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण इलाकों में जाने के कारण ऐसे राज्यों की संख्या दुगनी हो गयी है जहां कोरोना वायरस मामलों की संख्या एक हजार से अधिक है, जबकि कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जहां यह आंकड़ा दस गुना या उससे अधिक बढ़ा है। इस संख्या में इजाफे का कारण सात मई से शुरू हुई वे अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी हैं, जिनमें विभिन्न देशों में फंसे प्रवासी भारतीयों को उनके गृह राज्य पहुंचाया गया।

वर्तमान में लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने का पहला सप्ताह चल रहा है। जिन राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में ऐसे मामलों की संख्या अब एक हजार या इससे अधिक है, उनमें असम, बिहार, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, ओड़िशा, पंजाब, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल हैं। झारखंड और छत्तीसगढ़ में ऐसे मामलों की संख्या 800 या इससे अधिक है।

Tags: #CoronaInIndia#CoronaInItaly#CoronaPositiveCaseInIndiaIntoWorld#CoronaPositiveInInida#IndiaCoronaCasesInWorld#IndiaHasMoreCoronaCasesThanItaly#IndiaOn6NumberInCoronaAffectedCountriesInWorld

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .