AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मुख्यमंत्री ने धर्म गुरू, संत-महंत से वीसी पर की चर्चा: धार्मिक स्थलों का खुलना अभी तय नहीं

arln-admin by arln-admin
June 6, 2020
Reading Time: 1 min read
cm ashok gehlot vc with sant mahant or representative of all religion


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने का निर्णय लिया

कमेटी के सुझावों के आधार पर होंगे निर्णय

जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना महामारी के कारण आमजन के लिए बंद किए गए धर्म स्थलों को पुनः खोलने के लिए शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी धर्मों के धर्म गुरूओं, संत-महंतों, धर्म स्थलों एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। चर्चा में आए सुझावों के आधार पर उन्होंने धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि यह कमेटी धार्मिक स्थलों की स्थिति, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइजेशन सहित अन्य हैल्थ प्रोटोकॉल के साथ संक्रमण से बचाव के विभिन्न उपायों पर विमर्श कर धर्म स्थलों को खोलने के संबंध में सुझाव देगी। कमेटी में पुलिस अधीक्षक और सीएमएचओ के साथ ही सभी धर्मों के धर्मगुरू, जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों के मुख्य महंत, ट्रस्टी एवं व्यवस्थापक सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

स्थिति और विकट हो सकती है तो सतर्क रहनेकी जरूरत

गहलोत ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं कई विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में कोरोना की स्थिति और विकट हो सकती है, ऐसे में हमें पूरी तरह सजग और सतर्क रहना होगा। उन्होंने धर्म गुरूओं, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों से अपील की कि उन्होंने जिस तरह अब तक इस चुनौती से निपटने में अपनी प्रभावी भूमिका निभाई है, आगे भी लोगों को हैल्थ प्रोटोकॉल सहित अन्य नियमों की पालना के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि धर्म गुरूओं के संदेश का समाज में एक अलग प्रभाव होता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में के दौरान चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप, पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह, सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त महेन्द्र सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #AshokGehlot#CMAshokGehlot#CMGehlotVCwithAllReligionRepresentative#CMGehlotVCwithReligionRepresentative#DistrictOfficersOrTampleTrustCommittee#TampleWillNotOpenFrom8june

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .