चूरू (ARLive news) सुजानगढ़-सालासर मार्ग पर लोढ़सर गांव के पास सोमवार को एक भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में ट्रक और ऑल्टो कार की टक्कर हो गई जिससे दो पुरुष ,दो महिलाएं, और एक बच्ची की मौत हो गई। तीन लोगों की मौके पर और दो लोगो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक वहां से फरार हो गया।

DSP नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पूरी तरह ओवरलोड ट्रक गुजरात से हरिद्वार जा रहा था। हालांकि ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


