चित्तौड़गढ़/भीलवाड़ा,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ में सीएमएचओ कार्यालय के दो खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील गर्ग और राजेश टिंकर को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों ने परिवादी की दुकान पर आउडडेटेड सामान बेचने के आरोप में केस नहीं बनाने और सैंपल नहीं लेने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के चित्तौड़गढ़ में सांवरिया हॉस्पिटल के सामने परिवादी की किराणे की दुकान है। 24 मई को चित्तौड़गढ़ सीएमएचओ कार्यालय के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील गर्ग और राजेश टिंकर परिवादी की दुकान पर गए। वहां आउडेटेड सामाने बेचने का आरोप लगाकर केस बनाने की बात कर डराया। फिर केस नहीं बनाने और सैंपल नहीं लेने की एवज में 10 हजार रूपए की रिश्वत मांगी।
एसीबी को परिवादी ने इस संबंध में शिकायत की। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें 10 हजार रूपए रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर 27 मई को आरोपी खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश टिंकर और सुनील गर्ग ने रिश्वत राशि अपने कार्यालय मंगवा ली। परिवादी कार्यालय पहुंचा। एसीबी टीम भी कार्यालय के आस-पास पहुंच गयी। आरोपी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने परिवादी से कार्यालय में टेबल पर रखे थैले में रूपए रखने को कहा। परिवादी दुकानदार ने रिश्वत राशि थैले में रखी थी ही कि इशारा पाकर एसीबी टीम वहां पहुंच गयी। एसीबी टीम ने दोनों खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील गर्ग और राजेश टिंकर को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।


