AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शर्मसार हुआ राजस्थान : 10 साल की मंदबुद्धि सगी बहन से साथियों संग मिलकर गैंगरेप और हत्या

सगे भाई का शर्मनाक कुकृत्य : जयपुर ग्रामीण का मामला

arln-admin by arln-admin
May 23, 2020
Reading Time: 1 min read
10-year-old-girl-got-gang raped and murder-by-her-brother and others-in-jaipur-rural-area


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आयी है। एक भाई ने उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही 10 साल की मानसिक विक्षिप्त बहन के साथ न सिर्फ गैंगरेप किया, बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या तक कर दी। बहन की जब गुमशुगदी थाने में दर्ज हुई तो किसी को शक न हो, तो ये चारों आरोपी पुलिस के साथ घूमकर बच्ची की तलाश का नाटक करते रहे।

जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि मूलत उत्तर प्रदेश के बरेली हाल धाबाई ईंट भट्टा टोडी, मनोहरपुर निवासी शाजिद अली (19) पुत्र हामिद अली, अमजद अली (19) पुत्र जाहिद अली, वाजिद अली (20) पुत्र हामिद अली, जीशान अली (20) को गिरफ्तार किया है। जीशान के पिता का नाम इसलिए नहीं दिया है, ताकि पीड़िता की पहचान उजागर न हो।

18 मई को बच्ची के पिता ने मनोहरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवायी थी कि उसकी 10 साल की बेटी जो मानसिक विक्षिप्त भी है, वह 17 मई शाम 4 बजे से लापता है। इस पर पुलिस ने बच्ची की सभी तरफ तलाश शुरू की। बच्ची का भाई जीशान भी उसके 3 दोस्तों के साथ बच्ची की तलाश करने का नाटक करता रहा। लेकिन पुलिस को कुछ बातों पर संदेह हो रहा था।

21 मई को पुलिस को कुंभावास के पहाड़ी वन क्षेत्र में बच्ची का शव मिल गया। पोस्टमार्टम करवाया गया तो पुलिस को काफी अहम सुराग मिल गए। पुलिस ने मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन, फुटेज और भट्टे पर रहने वाले लोगों से पूछताछ के आधार पर बच्ची के भाई सहित उसके दोस्तों को पकड़ पूछताछ की तो सभी ने बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की बात कबूल ली।

जंगल में ले जाकर बारी-बारी से रेप कर हत्या की और शव नाले में फेंक दिया

आरोपी जीशान ने बताया कि उसकी बहन मानसिक विक्षिप्त थी, इसलिए परिवार वाले भी ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। 17 मई को वह बहन को पहाड़ी वन क्षेत्र में ले गया और वहां 3 दोस्तों को भी बुला दिया। वहां चारों आरोपियों ने उस बच्ची के साथ बारी-बारी से रेप किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को नाले में फेंक दिया। बच्ची के कपड़े और चप्पल पास में लगे एक पेड़ के पास पटक दिए।

Tags: #10YearGirlRapedByHerBrotherInJaipur#GangRapeInJaipur#GangRapeInJaipurRuralArea#GangRapeInManoharpurJaipurRural#GangRapeInRajasthan#JaipurGangRapeCaseInManoharpurArea#MentalDisableGirlGangRapedByHerBrotherAndOthersInJaipurRural

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .