AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सुखेर, प्रतापनगर, सवीना और गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से बाहर हुए

बाकि शहर में 29 मई तक कंटेनमेंट जोन लागू

arln-admin by arln-admin
May 22, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur corona update sukher pratapnagar savina or goverdhanvilas now out of containment zone


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्फ्यू ग्रस्त गली-मौहल्लों को छोड़कर इन थानों के बाकि क्षेत्र में लॉकडाउन-4 लागू

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के पूरे नगर निगम क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के 14 दिन बाद अब सुखेर, प्रतापनगर, सवीना और गोवर्धन विलास थाना क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। वहीं बाकि उदयपुर शहर (नगर निगम क्षेत्र) में 29 मई तक कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था रहेगी। ऐसे में इन थाना क्षेत्रों में जहां कर्फ्यू लगा है, उन गली-मौहल्लों को छोड़कर बाकि क्षेत्र में लॉकडाउन-4 की व्यवस्था लागू होगी।

कलेक्टर आनंदी ने आदेश जारी कर कहा कि इन थाना क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामले अधिक नहीं पाए गए हैं। वहीं जो कोरोना संक्रमित इस क्षेत्रों में मिले थे, उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गयी है। ऐसे में इन प्रतापनगर, गोवर्धन विलास, सवीना और सुखेर थाना क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया से हटाया जाता है। वहीं बाकि कंटेनमेंट जोन में संक्रमित व्यक्तियों के मामले रहने से यहां पर 29 मई तक कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था रहेगी।

इन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू ग्रस्त इलाके को छोड़ लागू होगा लॉकडाउन-4

एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि गोवर्धन विलास, प्रतापनगर, सवीना और सुखेर के जिन क्षेत्रों, गलियों और मौहल्लों में कर्फ्यू लगा हुआ है, उनको छोड़कर बाकि क्षेत्र में लॉकडाउन-4 की स्थिति यहां रह सकती है। मतलब कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों को छोड़कर इन चारों थाना क्षेत्र में लॉकडाउन-4 की शर्तों के अनुसार दुकानें खुल सकेंगी और लोग सुबह 7 से शाम 7 के बीच आवाजाही कर सकेंगे और निजी कार्यलय भी खुल सकेंगे। लॉकडाउन-4 के अनुसार इन क्षेत्रों में समस्त धार्मिक स्थल बंद रहेंगे और कोई समारोह, पार्टी नहीं हो सकती है।

उदयपुर में आज 13 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। ऐसे में संक्रमितों की कुल संख्या 446 हो गयी है। 7 कांजी का हाटा व आस-पास क्षेत्र से हैं, 1 प्रवासी मावली प्रोपर कस्बे और 2 खेड़ी गांव से हैं। 1 प्रवासी के संपर्क में आया व्यक्ति है, 1 गोगुंदा के पद्मावाड़ी में संक्रमित की पुष्टि हुई हैं। 1 एमबी हॉस्पिटल का स्टाफ संक्रमित है।

Tags: #CoronaContainmentZoneInMunicipleAreaUdaipur#CoronaContainmentZoneUdaipur#CoronaInUdaipur#CoronaNewsUdaipur#CoronaPositiveNewsUdaipur#PoliceStationAreaOutOfContainmentZoneInUdaipur#UdaipurContainmemtZone#UdaipurCoronaUpdate

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .