उदयपुर,(ARLive news)। शहर में सोमवार सुबह कोरोना संक्रमण से माहेश्वरियों की सेहरी निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी। उदयपुर में कोरोना से यह पहली मौत हुई है। बुजुर्ग हर्ट पेशेंट भी थे। इससे पहले बीती रात को सबसिटी सेंटर निवासी कोरोना संक्रमित हुई महिला ने भी दम तोड़ दिया था, हालां कि उनकी मौत कैंसर से हुई थी और उनको कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट नेगेटिव हो चुकी थी।
जिले में सोमवार को संक्रमितों की सुख्या कुल 395 हो गयी है। सोमवार को कोरोना के 15 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 4 तो कांजी का हाटा से ही हैं, 2 प्रवासी मजदूर वल्लभनगर से हैं। कालीवली में कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आए 3 लोग और कराकला में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 1 व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है। सज्जन नगर में 2 लोग, मंडी की नाल में 1 और एकलिंगपुरा में 1 व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।



