जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज रविवार को फिर रिकॉर्ड 242 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 5 हजार से अधिक होकर 5202 हो गयी है। सर्वाधिक केस आज जयपुर में 60 संक्रमित बढ़े, इससे यहां संक्रमितों की संख्या 1576 हो गयी है। जोधपुर में 43 संक्रमित बढ़ने से कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1 हजार से अधिक होकर 1036 हो गयी है।
चिंताजनक बात यह है कि राजस्थान में 4 हजार से 5 हजार तक के आंकड़े को पार करने में मात्र 5 दिन लगे हैं। बुधवार को 202 केस आए थे, गुरूवार को 206 केस आए, शुक्रवार को 213, शनिवार को भी 213 और आज अब तक के सर्वाधिक 242 केस आए हैं।
इसके अलावा डूंगरपुर में 18, उदयपुर में 17, पाली में 14, चूरू में 13, सीकर में 12, नागौर में 11, राजसमंद और सिरोही में 10-10, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा में 5-5, बाड़मेर में 4, जालोर में 3, अलवर, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू में 2-2 और सवाईमाधोपुर, प्रतापगढ़, करौली, झालावाड़, दौसा और अजमेर में 1-1 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। राज्य में आज जयपुर में 2, कोटा, बीकानेर और भरतपुर में 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।





