जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज फिर गुरूवार को एक दिन में सर्वाधिक 206 संक्रमितों के मिलने का रिकॉर्ड बना है। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित उदयपुर से 60 हैं। उदयपुर में बढ़ती संक्रमितों की संख्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 4534 हो गयी है, इसमें 267 प्रवासी मजदूर भी हैं जो संक्रमित पाए गए हैं। जयपुर में संक्रमितों की संख्या 1362, जोधपुर में 955 और उदयपुर में 317 हो गयी है।
उदयपुर के अलावा जोधपुर में 36, जालौर में 22, जयपुर में 20, नागौर में 17, सिरोही में 8, अजमेर में 7, झुझंुनू, पाली में 5-5, चूरू और राजसमंद में 4-4 और करौली, डूंगरपुर व अलवर में 1-1 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
प्रदेश में आज जयपुर में 1, करौली में 1 और दूसरे राज्य से राजस्थान के अस्पताल में भर्ती हुए दो लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 2397 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके है।





