पत्नी, माता और पिता निगम में सफाई कर्मचारी
उदयपुर,(ARLive news)। सूरजपोल थाना क्षेत्र के कांजी का हाटा में एक 30 वर्षीय होमगार्ड के बुधवार देर रात कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। युवक यूआईटी में होमगार्ड है। युवक के पॉजिटिव आते ही क्षेत्र में पुलिस पहुंच गयी और वहां कर्फ्यू लगा दिया गया हैं। युवक और उसके पिता को हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों के सुबह सैंपल लेकर भर्ती किया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि होमगार्ड ड्यूटी के दौरान ही कहीं संक्रमण की चपेट में आया है।
चिंताजनक बात यह है कि कांजी का हाटा सिटी के अंदर घनी आबादी वाला क्षेत्र है। दूसरी चिंताजनक बात यह है कि होमगार्ड यूआईटी में तैनात है, इसकी पत्नी अमल के कांटे पर सफाई कर्मचारी है, इसके पिताजी जमादार है, इसकी माताजी हिरण मंगरी में सफाई कर्मचारी है। परिवार में 6 व्यक्ति हैं और 3 सरकारी नौकरी में सफाई कर्मचारी के पद पर काम कर रहे हैं। तीसरी चिंताजनक बात यह है कि यह होमगार्ड एक न्यूज चैनल के कैमरापर्सन का भाई है। होमगार्ड संयुक्त परिवार में रहता है, ऐसे में परिवार में 11 सदस्य है। विभाग सभी की जांच करवाएगा।
उदयपुर के रेड जोन में आने की संभावना बढ़ी
उदयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 होने के साथ ही इसके रेड जोन में आने की संभावना बढ़ गयी है। हालां कि इससे संबंधित स्पष्ट आदेष स्थानीय प्रषासन के जरिए जारी किए जाएंगे।


