AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जिन दुर्गम आदिवासी क्षेत्र में कोई नहीं जाता, वहां दिव्यांग राशन डीलर के हौंसले घर-घर पहुंचा रहे राशन

भ्रष्ट डीलरों सहित उन सभी के सामने बने नजीर जो कोरोनाकाल में बच रहे काम से

arln-admin by arln-admin
May 6, 2020
Reading Time: 1 min read
ration dealer Mavli Dangiyan udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में जहां पिछले दिनों दो-तीन राशन डीलर भ्रष्ट आचरण के चलते पकड़े गए हैं और उनके खिलाफ मामले तक दर्ज हुए हैं, इसी बीच जिले में ही कुछ ऐसे राशन डीलर भी हैं जो अपनी शारीरिक अक्षमता को पीछे छोड़कर मानव सेवा में जुटे हुए हैं। मानव सेवा के जज्बे इतना है कि जिन दुर्गम आदिवासी क्षेत्र में कोई नहीं जाता, वहां भी ये दिव्यांग राशन डीलर घर-घर राशन पहुंचा रहे हैं, ताकि कोई भूखा न रहे और किसी को बिना काम घर से बाहर न आना पड़े।

यह सभी राशन डीलर उन सभी कर्मचारियों के लिए भी एक नजीर हैं, जो कोरोनाकाल में किसी न किसी बहाने से काम पर आने से बच रहे हैं। दिव्यांग राशन डीलर्स के साथ शिक्षिकाओं का जज्बा देखते ही बनता है जो मुसीबत की इस घड़ी में अपना दुःख-दर्द भूलाकर भी जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं।

देवदूत बने हैं भैरू, भगवान, हिम्मतराम और नरेन्द्र

लसाडि़या के कालीभीत में राशन डीलर भेरूलाल जो दिव्यांग है परंतु प्रशासन ने जिम्मेदारी दी, तो बिना किसी झिझक के घर-घर जाकर राशन उपलब्ध करा रहे हैं। उनका कहना है कि पहला मौका है जब मुसीबत में फंसे लोगों की सेवा का मौका मिला है। उनके साथ स्थानीय शिक्षक अमित राठौड़ भी सेवाएं दे रहे हैं।

इसी प्रकार जिले के सुदूरवर्ती कोटड़ा के थेप व सांडमारिया क्षेत्र के राशन डीलर हिम्मतराम खैर भी दोनो पैर से दिव्यांग है लेकिन इसके बावजूद पूरी शिद्दत से अपने कार्य को पूरा करते इनका जज्बा देखते ही बनता है। हिम्मत राम बताते है कि वे दोनों क्षेत्रों के पात्र लोगों को बारी-बारी से राशन सामग्री का वितरण कर रहे है और स्थानीय लोग भी सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से उनका सहयोग कर रहे हैं।

वल्लभनगर क्षेत्र के मावली डांगियान के दिव्यांग राशन डीलर भगवान लाल डांगी भी अपनी लाठी के सहारे वाहन के साथ घर-घर पहुंच कर आपदा की इस स्थिति में ग्रामीणों के मसीहा बने हुए है। इसी प्रकार राशन वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नियुक्त सरकारी कार्मिकों में भी एक दिव्यांग शिक्षक नरेन्द्र सिंह इन दिनों उदयपुर शहर के वार्ड संख्या 6 में राशन डीलर मनमोहन सरनोद के साथ सेवाएं दे रहे है वे बताते है कि हर पात्र व्यक्ति को राशन मिलें इसके लिए वह राशन डिलर के साथ सेवा देकर संतुष्टि का अनुभव हो रहा है ।

शिक्षिकाएं भी बोली आपदा में सहयोग करना दायित्व और पुर्ण्याजन

ration dealer udaipurराशन वितरण में पारदर्शिता के लिए विभिन्न राशन डिलर्स के साथ नियुक्त शिक्षिकाओं ने भी खुद की कठिनाई को भूलकर आपदा स्थिति में राशन वितरण पर नज़र रखने को सामाजिक दायित्व व पुर्ण्याजन बताया। शहर के वार्ड 33 में राशन वितरण के लिए नियुक्त सी.सै.गर्ल्स स्कूल बेदला की शिक्षिका बगडी गुजेटिया, वार्ड 14 में राशन वितरण के लिए नियुक्त राउमावि बाठेड़ा खुर्द की शिक्षिका सुमन पुरोहित, वार्ड 37 में सेवाएं दे रही राउमावि जगदीश चौक की शिक्षिका सुजान कुंवर भाटी, वार्ड संख्या 50 में राशन वितरण कार्य में सहयोग कर रही राउमावि अंबामाता की शिक्षिका बादाम रेगर का कहना है कि वे सभी अपने दायित्व को समझते हुए समाज के प्रति अपने दायित्व को पूरी ऊर्जा से निभा कर आत्मसंतुष्टि का अनुभव कर रही हैं।

mood india corona poll

Tags: #CoronaNewsInUdaipur#UdaipurCoronaNews#UdaipurDisableRationDealerSupplyRationInTribalAreas

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .