उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में बुधवार देर रात एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गयी। व्यापारी चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा का निवासी था और चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमित आने पर उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। उदयपुर संभाग में कोरोना संक्रमित की यह पहली मौत है।
उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में बांसवाड़ा के 64, चित्तौड़गढ के 16, डूंगरपुर के 6, प्रतापगढ़ के 2, राजसमंद के 1 और उदयपुर के 9 कोरोना संक्रमितों को उपचार चल रहा है। इनमें से बांसवाड़ा के 31 और डूंगरपुर के 5, प्रतापगढ़ के 2 और उदयपुर के 2 कोरोना संक्रमितों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।


