AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में सलूंबर के किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव : अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल की घोर लापरवाही..!

आखिर कैसे अहमदाबाद के अस्पताल ने कोरोना पॉजिटिव किशोर को दस दिन में ही डिस्वार्ज कर दिया..?

arln-admin by arln-admin
April 25, 2020
Reading Time: 1 min read
उदयपुर में सलूंबर के किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव : अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल की घोर लापरवाही..!


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद के बिगड़ते हालात और लापरवाहियों के चलते उदयपुर को रहना होगा अलर्ट..!

उदयपुर,(ARLive news)। अहमदाबाद अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव किशोर के डिस्चार्ज करने के बाद उदयपुर पहुंचने पर जब एमबी हॉस्पिटल में उसकी दोबारा जांच हुई तो वह फिर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। किशोर के कोरोना पॉजिटिव आते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। सलूंबर में मार्केट और क्षेत्र को सील कर दिया गया है और दुकानें बंद करवा दी गयी है।

इस पूरे प्रकरण में अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल और बॉर्डर पर लगी पुलिस की घोर लापरवाही सामने आयी है। यहां सवाल है कि अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल ने किशोर को 14 दिन अस्पताल में भर्ती किए बगैर और उसे अगले 14 दिन निगरानी में रखे बगैर मतलब 28 दिन की प्रक्रिया के बगैर 10 दिन में ही कैसे डिस्चार्ज कर दिया..? और दूसरा सवाल बॉर्डर पर तैनात पुलिस से है, किशोर अपने पिता के साथ लॉकडाउन में गुजरात-राजस्थान स्टेट बॉर्डर क्रॉस कर कैसे अहमदाबाद से सलूंबर अपने घर लौट आया..? बॉर्डर पर पुलिस ने उसे क्यों नही रोका।

14 दिन भी नहीं रखा अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में

गौरतलब है कि किशोर अपने पिता के साथ अहमदाबाद में था। वहां उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर वह 12 अप्रेल को अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हुआ था।। चार दिन पहले उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव आने पर अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल ने उसे 22 अप्रेल को डिस्चार्ज कर दिया। जबकि हॉस्पिटल में उसे अभी तक 14 दिन नहीं हुए थे। गाइड लाइंस के अनुसार 14 दिन में अगर किशोर की रिपोर्ट नेगेटिव भी आ जाती तो उसे निगरानी के लिए दूसरे अस्पताल या वार्ड में शिफ्ट किया जाना था। न कि होम क्वेरंटाइन के लिए भेजाना था।

अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल ने किशोर को अगले 14 दिन निगरानी में रखने के बजाए अहमदाबाद अस्पताल ने उसे डिस्चार्ज कर दिया और कहा कि वह होम क्वेरंटाइन में 14 दिन रहे। अहमदाबाद में कोई ठिकाना नहीं होने पर किशोर का पिता उसे लेकर सलूंबर लौटा। उन्होंने लॉकडाउन में स्टेट बॉर्डर तक क्रॉस किया और सलूंबर अपने घर लौट आए। किशोर के पिता उसे लेकर यहां अस्पताल भी आए और डॉक्टर को दिखाया। पूरी हिस्ट्री जानने के बाद यहां हड़कंप मच गया। किशोर के सैंपल लेने के साथ ही मेडिकल टीम ने किशोर के पिता, परिवार सदस्य सहित अस्पताल के डॉक्टर को भी क्वेरंटाइन किया, जिनसे वह उपचार के लिए मिला था। किशोर की रिपोर्ट अब कोरोना पॉजिटिव आयी है।

Tags: #CoronaKarfueInUdaipurSalumber#CoronaPositiveUdaipurSalumberSeal#UdaipurCoronaPositiveReport

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .