जयपुर,(ARLive news)। रमजान का चांद शुक्रवार रात को नजर आया। इसी के साथ अब शनिवार को पहला रोजा होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पवित्र रमजान माह की शुरूआत पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद ही और अपील की कि सभी मुस्लिम भाई लॉकडाउन का पालन करते हुए रोजा-इफ्तार घरों में रहकर ही करें और साथ ही नमाज और तरावीह भी घर पर ही अदा करें।
सीएम गहलोत ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान रोजा इफ्तार पार्टी एवं भीड़ इकट्ठी करने से बचें। उन्होंने कहा कि रमजान के इस मुबारक महीने में मुस्लिम भाई-बहन नमाज एवं कुरआन की तिलावत के बाद अल्लाह से दुआ करें कि पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी खत्म हो और जो लोग संक्रमित हुए हैं, उन्हें शिफा मिले।

