जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है । कोरोना ने जोधपुर हाईकोर्ट में भी दस्तक दे दी। जहाँ आज सुबह मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं आने से थोड़ी राहत मिली ही थी वहीं हाईकोर्ट में एक न्यायाधीश के रीडर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जोधपुर हाईकोर्ट में हडकंप मच गया।
बताया जा रहा है कि इस रीडर के कॉटेक्ट में हाईकोर्ट के कई लोग संपर्क में थे। शास्त्री नगर स्थित रीडर के घर से परिजनों को अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी एम्स जांच में संक्रमित मिला है ।
राजस्थान में दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट के अनुसार आज 24 अप्रेल को 44 नए मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं जयपुर में 3 लोगों की मौत हो गयी है। राजस्थान में कोरोना से करने वालों की संख्या 31 हो गयी है। कोटा में सुबह एक साथ 18 नए पॉजिटिव केस सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 140 हो गई है। जयपुर में भी 21 नये कोरोना पोजिटिव केस बढकर कुल संख्या 761 हो गई है ।


