AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसएमएस हॉस्पिटल पर ही बढ़ा कोरोना संकट: अब तक स्टाफ से 12 लोग संक्रमित

arln-admin by arln-admin
April 23, 2020
Reading Time: 1 min read
Corona virus risk increased on sms hospital jaipur 12 staff report corona positive


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। कोरोना संक्रमित मरीजों का सहारा प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मान सिंह अस्पताल पर भी कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। यहां अन्य मरीजों के अलावा काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ  रहे हैं । लगातार सामने आ रही खबरों  के अनुसार स्वास्थ्य कर्मचारियों से जुड़े व्यक्तियों के बीच कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। सवाई मान सिंह अस्पताल से जुड़े स्वास्थ्य कर्मचारियों में से आठ नए लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें लिफ्ट मैन से लेकर धोबी तक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । नए संक्रमितों में सर्जरी विभाग के दो असिस्टेंट प्रोफेसर, ट्रोमा भवन के दो रेडियोग्राफर और सुपरवाइजर, नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट का लिफ्टमैन, रेजीडेंट डॉक्टर का धोबी  शामिल है।

एसएमएस अस्पताल में अब तक 12 लोगों के संक्रमित होने की सूचना है। जिसमें आठ नए संक्रमितों की संख्या है। वहीं इससे पहले मानसरोवर निवासी एसएमएस के सीनियर रेजीडेंट एनेस्थीसिया, व तीन अन्य रेजीडेंट्स के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

बता दें कि एसएमएस अस्पताल की कॉलेज कैंटिन में सबसे पहले कोरोना का संक्रमण सामने आया था। एसएमएस अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों के बीच बढ़ते कोरोना संक्रमण  चिंता का विषय है , कहीं यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ा नुकसान ना हो जाये ।

हांलाकि एसएमएस अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. डी. एस.मीणा ने कहा कि एसएमएस स्टाफ को संक्रमित होने से बचाने के लिए हम सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम रोजाना तीन बार कोविद -19 के लिए अपने स्टाफ की स्क्रीनिंग करते हैं।

Tags: #CoronaInJaipur#CoronaJaipurNews#CoronaPositiveSMSHospitalStaff#JaipurCoronaNews#JaipurCoronaUpdate

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .