AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना विस्फोट : प्रदेश में आज दोपहर 2 बजे तक 117 नए संक्रमित, 678 पहुंची संक्रमितों की संख्या

arln-admin by arln-admin
April 11, 2020
Reading Time: 1 min read
corona blast in jaipur rajasthan covid 19 positive tally 678


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार दोपहर 2 बजे आयी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 117 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 678 हो गयी है। अब तक प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 दिन में 100 से पार नहीं हुई थी। लेकिन आज दोपहर में आयी रिपोर्ट में ही संख्या 117 हो गयी है। जबकि रात की रिपोर्ट में संख्या और बढ़ेगी।

आज भी सर्वाधिक मामले जयपुर के रामगंज और आस-पास के क्षेत्र में पाए गए। जयपुर में शनिवार दोपहर 2 बजे तक 65 नए मामलों की पुष्टि हुई। यह सभी मामले में जयपुर के हॉट स्पॉट रामगंज और आस-पास के क्षेत्र में चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे के जरिए निकल कर आए हैं। जयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 286 हो गयी है।

वहीं बांसवाड़ा में भी हालात कुछ सामान्य नहीं है। पहले हुए कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए 13 नए पॉजिटिव केस की आज पुष्टि हुई। इसके बाद बांसवाड़ा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गयी है। बांसवाड़ा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से दूसरे जिलों से लगती सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गयी हैं। अब कोई पासधारक भी बिना अनुमति के अंदर न तो जा सकता है और अंदर से बाहर न ही आ सकता है।

11 महीने की बच्ची कोरोना पॉजिटिव

कोटा में भी 14 नए केस की पुष्टि हुई, ये सभी भी पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज के परिवार और संपर्क में रहे लोग ही हैं। टोंक में 18 नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 45 हो गयी है। बीकानेर में मिले 4 नए कोरोना संक्रमितों में एक 11 महीने की बच्ची भी है। बच्ची की मां भी कोरोना संक्रमित पायी गयी है।

Tags: #JaipurCoronaBlast#JaipurRamganjCorona#RajasthanCoronaCovid19#RajasthanCovid19News

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .