AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सुबह 9.30 बजे तक 30 नए कोरोना संक्रमित : तेजी से बढ़ रहा है आंकड़ा, राहत : 45 मरीज ठीक भी हुए

arln-admin by arln-admin
April 9, 2020
Reading Time: 1 min read
rajasthan covid19 infection increaseng day by day tally 413 till 9 april


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरूवार सुबह 9.30 बजे आयी रिपोर्ट में ही 30 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि दोपहर 2 बजे और रात 9.30 बजे तक रिपोर्ट में यह आंकड़ा बढ़ जाएगा। राज्य में अभी 413 कोरोना संक्रमित हैं, इसमें 2 इटली और 36 ईरान से एयरलिफ्ट कर लाए गए नागरिक हैं।

बुधवार को ही दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट में नए संक्रमितों की संख्या 20 थी, तो रात 9.30 बजे की रिपोर्ट में यह संख्या बढ़कर 40 हो गयी थी। ऐसे में आज सुबह 9.30 बजे की रिपोर्ट में 30 नए संक्रमितों का आना चिंताजनक है। इसमें बांसवाड़ा में भी 2 नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद वहां कुल मरीजों की संख्या 12, जैसलमेर में 5 नए संक्रमितों से वहां संख्या 19 हो गयी है। वहीं टोंक में 7 और झुंझुनू में 7 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। हालां कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। प्रदेश में करीब 45 मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट नेगेटिव हुई है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5979 हो गयी है। इसमें 183 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं 5228 का उपचार जारी है।

24 जिलों तक पहुंच चुका है कोरोना

कोरोना राजस्थान में एक-एक जिले को अपनी चपेट में ले रहा है। अब तक 24 जिलों में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है, ऐसे में मात्र 9 जिले राजसमंद, चित्तौड़गढ़, जालौर, बूंदी, बारां, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर और नागौर ही बचे हैं, जो इसकी जद में अभी तक नहीं है।

आज की रिपोर्ट

rajasthan covid19 infection increaseng day by day tally 413 till 9 april

 

 

Tags: #RajasthanCoronaCovid19#RajasthanCoronaCovid19TodayNews#RajasthanCoronaTodayReport#RajasthanCoronaVirusNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .