AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ये कैसे लोग लोग हैं..? इन हालातों में भी राशन डीलर कर रहे गबन, जिनके घर राशन वे भूखे होने के कर रहे कॉल

arln-admin by arln-admin
April 7, 2020
Reading Time: 1 min read
fraud in corona lockdown ration dealer doing fraud in grain supply or capable people demands free ration to administration


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना महामारी से लड़ने में जहां प्रशासन मुस्तैदी के साथ लगा है, वहीं कुछ राशन डीलर ऐसे मुश्किल हालातों में भी बेईमानी करने से पीछे नहीं हट रहे। जहां हजारों लोगों में भुखमरी फैलने का डर है, तो कुछ लोग घर में राशन होेने के बावजूद कंट्रोल रूम पर भूखे होने के फोन कर मदद मांग रहे हैं। उदयपुर में पकड़े गए ऐस तीन मामले प्रशासन, पूरे समाज और हर जरूरतमंद को शर्मिंदा कर रहे हैं। 

घरों में मिला 5 से 15 दिन का राशन

हुआ यूं आज कंट्रोल रूम पर बार-बार कुछ लोगों के फोन आ रहे थे कि वे दो-तीन दिनों से भूखे हैं। प्रशासन को उन लोगों की बात पर शंका हुई तो शहर पटवारी सुरपाल सिंह सोलंकी, सवीना पटवारी युवराज सिंह झाला, नगर विकास प्रन्यास से सैयद शहादत अली ने अपने साथ पुलिस जाब्ता लेकर सज्जनगढ़ रोड़ स्थित ओड़ बस्ती पिपली चौक एवं मस्तान बाबा दरगाह के आसपास के करीबन एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों में जाकर आवश्यक खाद्य सामग्री की जांच की।

इस जांच में लगभग सभी घरों में 5 से 15 दिन तक की खाद्य सामग्री मिली। दल सदस्यों ने बताया कि यह खाद्य सामग्री उन्हीं लोगों के वहां से मिली जिनके द्वारा बार-बार कंट्रोल रूम मैं फोन करके कहा जा रहा था कि हम 2-3 दिन से भूखे हैं, हमारे पास कोई राशन नहीं है । इन लोगों को पांबद किया गया।

राशन वितरण में फर्जीवाड़े पर दो राशन डीलरों के विरूद्ध एफआईआर

कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी राशन डीलन गबन करने से नहीं चूक रहे हैं। राशन वितरण में फर्जीवाड़े पर रसद विभाग द्वारा जिले के दो राशन डिलर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

जिला रसद अधिकारी ज्योति ककवानी ने बताया कि जांच दौरान पाया गया कि शहर के वार्ड 14 के राशन डिलर रमेश कटारा द्वारा फर्जी तरीके से जोधपुर की शेरगढ़ तहसील और बांसवाड़ा के बागीदौरा के उपभोक्ताओं के राशन कार्डों पर बिना ओटीपी के अपनी दुकान की पोस मशीन से ट्रांजिक्शन किया गया। इस संबंध में संबंधित डीएसओ द्वारा पत्र भेजकर इन ट्रांजेक्शन की जानकारी दी गई थी। राशन डिलर रमेश कटारा को निलंबित करते हुए उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

लॉकडाउन में 125 किलो गेहूं का गबन

दूसरा राशन डीलर कोटड़ा तहसील का है। कोटड़ा तहसील के डांग एक सेंटर के राशन डिलर द्वारा चित्तौड़गढ़ की गंगरार तहसील के 8 उपभोक्ताओं के राशन कार्डों से बिना ओटीपी के अपनी दुकान की पोस मशीन से ट्रांजिक्शन किया गया। इस ट्रांजिक्शन से उसने 125 किलो गेहूं का गबन किया। इन स्थितियों पर कोटड़ा के प्रवर्तन निरीक्षक अशोक शर्मा के माध्यम से जांच करवाई गई थी। इस स्थिति पर डांग ए के राशन डिलर को निलंबित करते हुए उसके विरूद्ध बेकरिया थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Tags: #UdaipurARLiveNews#UdaipurCoronaCovid19#UdaipurCoronaLockDownFraud

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .