AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मल्लातलाई में लगा कर्फ्यू : कोरोना संक्रमित किशोर दो मित्रों के साथ लौटा था उदयपुर, परिवार हॉस्पिटल में आईसोलेट

घबराएं नहीं, घर पर रहें और इस परिवार के संपर्क में आए हो, तो खुद आगे आकर प्रशासन को बताएं

arln-admin by arln-admin
April 2, 2020
Reading Time: 1 min read
karfue in Udaipur mallatalai after Corona positive case found


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। मल्लातलाई के रजा कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अलर्ट हुए प्रशासन और पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। कॉलोनी में कई जगह बेरिकेडिंग कर दी गयी है, ताकि सख्ती के साथ आने-जाने वाले लोगों को रोका जा सके।

यह 15 वर्षीय किशोर परिवार के साथ नहीं, बल्कि अपने दो मित्रों के साथ इंदौर से 10 दिन पूर्व घर लौटा था। वह इंदौर में पढ़ाई करता है। किशोर और उसके दोनों मित्रों घर मल्लातलाई के रजा कॉलोनी में ही है। इसके सेवानिवृत चिकित्सक हैं और मौसी भी एमबी हॉस्पिटल में नर्स या किसी अन्य पद पर हैं, चाचा होमगार्ड हैं और चार दिन पहले ही ओगणा गए हैं। मौसी ही बच्चे की ताई हैं और उसी घर में साथ रहती हैं। जॉइंट फैमिली में सभी साथ रहते हैं।

यहां चिंता वाली बात यह है कि किशोरऔर उसके दो मित्र तीनों ही यहां आने के बाद होम क्वेरंटाइन में थे, लेकिन इनके घरवाले बाहर लोगों के संपर्क में थे। मौसी और चाचा ड्यूटी पर जा रहे थे। ऐसे में अगर बच्चे का संक्रमण माता-पिता या परिवार के किसी सदस्य में गया होगा तो इस संक्रमण के बढ़ने की आशंका रहती है। बच्चे को कल बुखार आया था, तो परिजनों को संदेह होने पर उन्होंने मेडिकल टीम को सूचना दी थी और कल ही बच्चे को हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया था।

फिलहाल प्रशासन ने किशोर, उसके परिवार, उसके दोनो दोस्त सहित 12 लोगों को हॉस्पिटल में आईसोलेट कर दिया है। प्रशासन क्षेत्र में स्क्रीनिंग कर रहा है।

खुद आकर बताएं कि कहीं आप परिवार के संपर्क में तो नहीं आए..?

लोगों से अपील है कि वे घबराएं नहीं, अगर पिछले 10 दिनों के बीच कोई शख्स इस परिवार के संपर्क में आया है, तो वह खुद प्रशासन को सामने आकर बताए, ताकि वह अपनी, अपनों की जिंदगी को सुरक्षित रख सके और इस संक्रमण से बच सके।

इन क्षेत्रों में कर्फ्यू

Udaipur mallatalai karfue orderप्रशासन के आदेश के तहत मल्लातलाई, रज्जा कॉलोनी, मस्ताना बाबा क्षेत्र, रानी रोड, ओटीसी कॉलोनी, अम्बामाता स्क्रीम, अलकापुरी, एकलव्य कॉलोनी, हरिदास जी की मगरी, सज्जनगर, रामपुरा चौराहा, यादव कॉलोनी, अम्बावगढ, ब्रहमपोल, जाड़ागणेशजी रोड आदि क्षेत्रों में धारा 144 दंड प्रक्रिया सहित लागू कर दी। आदेश 16 अप्रेल तक लागू रहेगा। आदेश में कहा गया कि घरों से कोई बाहर नहीं निकल सकता है और न ही दुकान खुलेगी।

घबराएं नहीं, बस घर पर रहें और सुरक्षित रहें

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि एक केस पॉजिटिव आने के बाद लोग घबराएं नहीं। मल्लातलाई क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। लोग अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। अगर किसी को इसके लक्षण खुद में या अपने आस-पास परिवार के किसी सदस्य में दिखते हैं, तो वे हॉस्पिटल में संपर्क करें या हेल्पलाइन नंबर 0294-2414620 पर सूचना दे सकते हैं।

Tags: #CoronaUdaipurMallatalaiKarfueSealed#KarfueImposedInMallatalaiUdaipur#UdaipurCoronaNews#UdaipurCoronaPositiveCaseudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .