उदयपुर,(ARLive news)। दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में गए कुछ लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद राजस्थान में उन लोगों की तलाश की जा रही है, जो 15 मार्च को इसमें शामिल हुए थे। उदयपुर में भी प्रशासन ने मल्लातलाई के चार लोगों को क्वेरेंटाइन किया है, लेकिन ये चारों दिल्ली नहीं गए थे, ये सीकर में तब्लिगी जमात में एक महीना रहकर आए हैं। ऐसे में एहतियातन प्रशासन ने इन्हें ओटीसी में क्वेरेंटाइन किया है।
पुलिस ने बताया कि इनके कॉलोनी से सूचना मिली थी कि ये भी तबलीगी जमात के कार्यक्रम में गए थे। इस पर टीम वहां पहुंची। इन्होंने होम मेडिकल जांच या पूछताछ में सहयोग नहीं किया तो पुलिस के सहयोग से इन्हें ओटीसी में रखा गया है।


