भीलवाड़ा में 26 कोरोना मरीज में से 8 लोग ठीक हुए
उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में सोमवार को 10 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 7 मरीज ईरान से एयरलिफ्ट किए गए नागरिक हैं, जिन्हें जोधपुर और जैसलमेर में रखा गया था। वहीं दो मरीज रामगंज में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज की मां और रिश्तेदार ही हैं। एक नया मरीज भीलवाड़ा में सामने आया है। राजस्थान में मरीजों की संख्या 69 हो गयी है। यह जानकारी चिकित्सा मंत्री ने दी है।
सोमवार को भीलवाड़ा में कोरोना मरीजों की संख्या 26 हो गयी। कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट ने प्रेसवार्ता में बताया कि 26 में से कोरोना के 8 मरीज ठीक हो गए हैं। इनकी जांच करावयी गयी थी, तो अब इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। यह एक राहत की बात है।
3 अप्रेल से दस दिन 13 अप्रेल तक कर्फ्यू पास मान्य नहीं होंगे
कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट ने कहा कि 3 अप्रेल से दस दिन 13 अप्रेल तक भीलवाड़ा में कर्फ्यू को बहुत सख्ती से लागू करवाया जाएगा। इसमें मीडिया, जनसहयोगी, एनजीओ किसी के भी कर्फ्यू पास मान्य नहीं होंगे। सभी प्रकार के पास प्रतिबंधित रहेंगे। अभी तक रिपोर्टर्स कवरेज के लिए कर्फ्यू में बाहर निकल रहे थे। हालां कि समाचार पत्र के संपादक कलेक्टर से बात कर मीडिया के प्रतिबंध को हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। क्यों कि मीडिया प्रतिबंधित रहती है तो सभी न्यूज चैनल और समाचार पत्रों के सामने कवरेज करने की बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।
सभी जरूरमंदों तक प्रशासन उनके घर पर अनाज की किट और फूड पैकेट्स उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा कॉलोनियों में किसी को राषन, सब्जी की जरूरत होती है, तो सभी वार्ड का एक टाइम टेबल बना कर जारी किया जाएगा। सभी उस टाइम टेबल के अनुसार उस दिन वार्ड में बनाए गोलों में जाकर खड़े हो जाएं और सोषल डिस्टेंसिंग के अनुरूप ही राषन वाली गाड़ी से सामान लें। अगर किसी वार्ड और कॉलोनी में सोषल डिस्टेंसिंग को फोलो नहीं किया गया तो वह राषन की गाड़ी वहां से चली जाएगी और फिर पांच दिन बाद ही आएगी।


