AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राज्य के 10 जिलों तक पहुंचा कोरोना : राजस्थान में 54, देश में 984 कोरोना मरीज

arln-admin by arln-admin
March 28, 2020
Reading Time: 1 min read
corona reached in 10 district of rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में शनिवार को मरीजों की आई कोरोना रिपोर्ट के बाद मरीजों की संख्या 54 हो गयी है। राज्य के 10 जिलों में कोरोना पहुंच चुका है, शनिवार को भीलवाड़ा में 3 मरीज और अजमेर में 1 मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी। भीलवाड़ा में अब तक सबसे ज्यादा 22 मरीज और जयपुर में 10 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बाद झुंझुनू, पाली, प्रतापगढ़, सीकर, जोधपुर, डूंगरपुर, चूरू और अजमेर जिलों के कोरोना पीड़ितों का उपचार जारी है।

राहत की बात है कि उदयपुर से अब तक किसी मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आयी। लेकिन डूंगरपुर और प्रतापगढ़ के चार कोरोना मरीजों का इलाज उदयपुर में ही हो रहा है।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 989 हो गयी

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 989 हो गयी है और 26 मौतें हो चुकी हैं । इनमें से 84 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, वहीं 884 को इलाज चल रहा है। देश में कोरोना से शनिवार को केरल के कोच्चि में 69 साल के बुजुर्ग और गुजरात में 46 वर्षीय महिला की मौत संक्रमण से हो गई। इसके अलावा तेलंगाना में संक्रमण से मौत का पहला मामला भी आज शनिवार को ही सामने आया। मुंबई में शनिवार को संक्रमण से छठवीं मौत हुई। यहां 85 वर्षीय सर्जन की शुक्रवार को मौत हो गई थी, आज उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है।।

Tags: #CoronaRajasthanNews#CoronaRajasthanReport#CoronaUdaipurNewsrajasthannews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .