AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना के चलते RBI ने भी की रियायते : EMI में कटौती होगी और भुगतान समय में मिलेगी राहत

arln-admin by arln-admin
March 27, 2020
Reading Time: 1 min read
RBI-EMI-COVID Corona news


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। कोरोना संकट को देखते हुए आरबीआई ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में बड़ी कटौती कर दी है। इसके तहत आरबीआई ने रेपो रेट 0.75 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 0. 9 फीसदी घटा दिया है। आरबीआई के इस कदम से कर्ज जहां सस्ता हो जाएगा, वहीं मौजूदा लोन ग्राहकों की ईएमआई में भी बड़े स्तर पर कटौती होगी । कटौती के बाद यह 4.4 फ़ीसदी होगी।

आरबीआई गवर्नर के अनुसार रेपो दर में “बड़ी कटौती” का निर्णय, “विकास को पुनर्जीवित करने और कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने तथा वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।”

तरलता बढ़ाने के लिए आरबीआई ने एक बड़ी पहल और कर दिया इसके तहत सीआरआर में 1 फ़ीसदी की कटौती की गई है। नया सीआरआर 4 सीसी से घटकर अब 3 फ़ीसदी हो गया है, इससे बैंकों को कर्ज देने में आसानी होगी और उनकी लागत घटेगी और करीब 1.37 लाख करोड़ की तरलता बढ़ जाएगी। नया सीआरआर रेट 1 साल के लिए प्रभावी होगा।

टर्म लोन की किश्त के भुगतान से 3 महीने की छूट मिलेगी

सभी बैंकों के टर्म लोन की किश्त के भुगतान से 3 महीने की छूट मिलेगी। आरबीआई ने सभी ऋण संस्थानों को टर्म लोन पर किश्तों के भुगतान पर 3 महीने की मोहलत देने की अनुमति दी है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के 6 में से 4 सदस्यों ने रेट कट के पक्ष में वोट किया था। कोविड-19 की वजह से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के अनुसार दुनिया में ऐसे हालात पहले कभी नहीं देखे गए ऐसे में कई देशों में मंदी का खतरा मंडरा रहा है भारत भी उससे अछूता नहीं रह गया है। हम हम पर कितना असर होगा यह तो वक्त बताएगा क्योंकि यह तभी पता चलेगा जब हम यह समझ पाएंगे कि इस महामारी से हम किस तरह निपटे।

आवश्यक नोट : बैंक इसे लागू करेगी। ऐसे में ग्राहक अपने-अपने बैंक से ऑनलाइन या दूरभाष के जरिए संपर्क करें…पहले बैंक से आपके लोन की ईएमआई भुगतान संबंध में आने वाले मैसेज का इंतजार करें। सभी जानकारी लेने बैंक न पहुंचे, इससे बैंक में भीड़ इकट्ठी हो जाएगी..। इस दौरान कोई आपको फोन कर लोन संबंधी जानकारी देकर कोई ओटीपी मांगे तो कतई न दें, इस दौरान ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले भी सक्रिय हो सकते हैं।

Tags: #CoronaNewsEMIRelief#RBICoronaDecision

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .