AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डूंगरपुर में पिता पुत्र सहित राज्य में एक दिन में 7 मरीज कोरोना पॉजिटिव

राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 50 हुई : राज्य कम्यूनिटी ट्रांसमिशन की तरफ बढ़ रहा

arln-admin by arln-admin
March 27, 2020
Reading Time: 1 min read
corona positive in rajasthan 50 till 27 march


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है, साथ ही कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के केस भी। राजस्थान में एक ही दिन में कोरोना के सात मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और इससे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हो गयी है। इसमें दो भीलवाड़ा, एक जोधपुर, एक चूरू, एक जयपुर और दो डूंगरपुर जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से है।

लॉक डाउन के बाद मूलतः डूंगरपुर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति अपने 14 वर्षीय पुत्र के साथ इंदौर से बाइक पर डूंगरपुर लौटा था। 25 मार्च को ये डूंगरपुर पहुंचे। स्वास्थ्य खराब होने पर हॉस्पिटल दिखाया, तो संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने इनके सैंपल भेजे। आज इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इस पर इन्हें एमबी हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड में भर्ती करवाने के लिए उदयपुर लाया जा रहा है। वहीं जयपुर में भी एक कोरोना पीड़ित कल रामगंज में मिले कोरोना पीड़ित के करीबी मित्र हैं। ऐसे में यह चिंता की बात है कि राजस्थान के जिले कम्यूनिटी ट्रांसमिशन की ओर बढ़ रहे हैं।

क्षेत्र, कॉलोनियों को कर रहे सीज

डूंगरपुर में पिता-पुत्र के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में स्क्रीनिंग चालू कर सीज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी के साथ जयपुर में भी आज रामगंज के आस-पास के कई क्षेत्र सील कर दिए गए हैं।

Tags: #Corona#CoronaDungarpurCase#CoronaInRajasthan#rajasthan#Rajasthan50CoronaPositive#RajasthanReportInCoronaudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .