AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में कोरोना के एक दिन में 5 मरीज पॉजिटिव : कुल 43 मरीज हुए

arln-admin by arln-admin
March 26, 2020
Reading Time: 1 min read
राजस्थान में कोरोना के एक दिन में 5 मरीज पॉजिटिव : कुल 43 मरीज हुए


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। एक ही दिन में 5 पॉजिटिव केस पाए गए। जिसके बाद भीलवाड़ा में 19 कोरोना के मरीज हो गए हैं, वहीं जोधपुर में 5, झुंझुनू में 6 और जयपुर में 9, पाली में 1, प्रतापगढ़ में 2 और सीकर में 1 कोरोना पेशेंट हैं।

राज्य में अब तक 33 में से 7 जिले हैं जहां कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। हालां कि स्क्रीनिंग सभी जिलों में की जा रही है। राज्य में 2325 लोगों के सैंपल प्राप्त हुए हैं, वहीं इनमें से 2192 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 43 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट है और 90 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।

देश में एक दिन में छह कोरोना मरीज की मौत

देश में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 650 पार कर गया। 16 दिन में 19 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश के इंदौर में 35 साल के मरीज ने दम तोड़ दिया। देश में इतनी कम उम्र में कोरोना से मौत का पहला मामला है। मध्य प्रदेश के अलावा गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 65 वर्षीय मरीज, महाराष्ट्र के मुंबई में 65 साल की बुजुर्ग, गुजरात के भावनगर में 70 साल की बुजुर्ग और राजस्थान के भीलवाड़ा में एक मरीज की जान गई। इसके अलावा कर्नाटक में भी 75 साल की महिला की मौत हो गई।

कोरोना वार्ड में काम कर रहे कम्पांउडर की ह्दयघात से मौत

भीलवाड़ा में कोरोना पीड़ित वृद्ध की मौत के बाद भीलवाड़ा सरकारी अस्पताल के कोरोना वार्ड में काम करने वाले कम्पाउंडर की मौत हो गयी। कम्पाउंडर निसार अगवान को काम करते समय उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गयी।

 

Tags: #CoronaRajasthan#CoronaRajasthanNews#CoronaRajasthanReport

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .