उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम को लेकर भारत सरकार द्वारा 14 अप्रेल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान बैंकिंग सेवाओं का समय बदला गया है।
बैंक प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले मे एसएलबीसी के निर्देशों के तहत बैकिग सेवाएं प्रातः 10 से 2 बजे तक ही रहेगी। ग्राहकों की सुविधा हेतु एटीएम 24 घन्टे कार्य करते रहेंगे। साथ ही इस स्थिति में ग्राहकों को बैंकिग लेन-देन ज्यादा से ज्यादा डिजीटल माध्यम से करने को कहा गया है।
केन्द्र सरकार ने भी कहा है कि अभी किसी भी बैंक के एटीएम से रूपए निकालने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा और कुछ समय के लिए सेविंग खातों की मिनिमम राशि रखने की लिमिट भी खत्म कर दी है।
वाहन पास के लिए अधिकारी अधिकृत के आदेश में संशोधन
उदयपुर,(ARLive news)। जिला कलक्टर आनंदी ने एक आदेश जारी कर आपातकालीन स्थिति में वाणिज्यिक यात्री वाहन की अनुमति व परमिट जारी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को अधिकृत किया था। इस आदेश में आशिक संशोधन करते हुए मेडिकल, राशन, किराणा, पेट्रोल, दूध अन्य आवश्यक सेवाओं को लाने-ले जाने व इन सेवाओं को डोर टू डोर, होम डिलवरी निर्बाध रुप से करने हेतु अतिरिक्त वाणिज्यिक वाहनों व कार्मिकों को पास जारी करने हेतु संबंधित नगर निगम आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त, नगर परिषद या पालिका आयुक्त व अधिशाषी अधिकारी को भी अधिकृत किया गया है।


